ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मुजफ्फरपुर में अपराधी बेखौफ: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार जिले के सरैया थाना क्षेत्र के छितरी स्थित पेट्रोल पंप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बीजेप

मुजफ्फरपुर में अपराधी बेखौफ: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार जिले के सरैया थाना क्षेत्र के छितरी स्थित पेट्रोल पंप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बीजेपी विधायक अशोक सिंह के पेट्रोल पंप पर आए बाइक सवार अपराधियों ने नोजल मैन से दो लाख रूपये लूट लिया और हथियार लहराते भाग निकले।


अपराधियों ने जिस पेट्रोल पंप को अपना निशाना बनाया वह मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक अशोक सिंह का है। लूट की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरैया थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बीजेपी विधायक अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप कर्मियों से घटना की जानकारी ली। 


बीजेपी विधायक ने पुलिस से अविलंब कार्रवाई किये जाने की बात कही। बीजेपी विधायक अशोक सिंह ने कहा कि करीब दो लाख के आसपास की लूट हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी है। पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है। 


पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि एक पेट्रोल पंप पर से लूटपाट की घटना हुई है लूट की राशि कितनी है यह अभी बता पाना जल्दबाजी होगा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता