ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

मुजफ्फरपुर: ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, 20 लाख के आभूषण ले गए अपराधी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। आभूषण दुकान में सेंधमारी करते हुए अपराधियों ने 20 लाख का गहना गायब कर दिया है। घटना मोतीपुर थाना क्

मुजफ्फरपुर: ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, 20 लाख के आभूषण ले गए अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। आभूषण दुकान में सेंधमारी करते हुए अपराधियों ने 20 लाख का गहना गायब कर दिया है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार का है। जहां इस घटना इलाके के लोग भी हैरान हैं। वहीं पीड़ित सर्राफा कारोबारी पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


अपराधियों ने वैष्णवी ज्वेलर्स में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दुकान के दिवार को काटकर बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे थे। दुकान में रखे तिजोरी में 20 लाख के गहने थे। तिजोरी को तोड़कर सारे गहने लेकर बदमाश फरार हो गये। तिजोरी में एक भी गहना नहीं छोड़ा सब अपने साथ लेकर चलते बने। 


इस घटना से पीड़ित सर्राफा व्यवसायी काफी सदमे में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने मामले की छानबीन शुरू की। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है। लेकिन पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से इलाके के व्यवसायी वर्ग काफी दहशत में है।