Hindi News / news / मुजफ्फरपुर: स्कूल में घुसकर चाकू मारकर छात्र की हत्या, आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर: स्कूल में घुसकर चाकू मारकर छात्र की हत्या, आरोपी फरार

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 01, 2019, 7:38:24 PM

मुजफ्फरपुर: स्कूल में घुसकर चाकू मारकर छात्र की हत्या, आरोपी फरार

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में छात्र की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इस घटना से नाराज लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है. हंगामा कर रहे लोगों ने स्कूल के एक टीचर की बाइक में आग लगा दी जबकि स्कूल में रखे कुर्सी,टेबल,रजिस्टर,खाना बनाने के साामन को भी आग के हवाले कर दिया. घटना शहर के अहियापुर थाना इलाके के बाड़ा जगन्नाथ की है. दरअसल चौदह साल का सूरज सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता था. जहां बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में कुछ छात्रों ने स्कूल में घुसकर छात्र की चाकू से गोदकर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. बाद में घटना में घायल छात्र ने इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरे मामले पर डीएसपी टाउन मुकुल रंजन ने बताया कि बुधवार को बाइक पर सवार दो लोगो ने मृतक की माँ का पर्स छीन लिया था. जिसे महिला ने पहचान लिया था. इस मामले में पर्स छीनने वाले आरोपी मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था. पुलिस ने शंका जाहिर की है कि मामला इसी से जुड़ा हुआ है. पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल आरोपी का दूसरा साथी फरार हो गया था. जो आज अपने सहयोगी के साथ स्कूल आया और सूरज को चाकू मार दिया.पुलिस ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.   मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट