1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 10:47:17 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बड़ी ख़बर मुजफ्फरपुर से है, जहां स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 12 यात्री जख्मी हो गये हैं, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है. घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहठी की है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो की टक्कर सामने से आ रही ऑटो से हो गई. हादसे में 12 लोग घायल हो गए. घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा और प्रदर्शन भी किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कुढ़नी पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट