1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 03, 2019, 3:05:20 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के फतुहा थाना इलाके के बांकीपुर की है. जहां अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हत्या के कारण का अब तक कुछ भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.