Hindi News / news / अभी-अभी : जमीन विवाद में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक युवक की...

अभी-अभी : जमीन विवाद में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक युवक की मौत, एक घायल

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 10, 2019, 4:44:38 PM

अभी-अभी : जमीन विवाद में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक युवक की मौत, एक घायल

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना के दानापुर से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी है. पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के दानापुर थाना इलाके के खगौल रोड की है. जहां सेंट कैरेंस स्कूल के सामने सरेआम अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है. जिसमें एक युवक की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस वारदात से स्थानीय लोग दहशत में हैं. पुरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.