1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 11, 2019, 9:58:32 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : अपराधियों ने एक फिर से भागलपुर को निशाने पर लिया है. यहां अपराधियों ने एक बार फिर से मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. यहां अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी है. खबर के मुताबिक लोदीपुर थाना के खुटहा गांव के रिटायर्ड फौजी गणेश यादव अपने घर करीब 11 बजे शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकल ही रहे थे कि अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी पर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरु कर दी. इस फायरिंग में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि इस वारदात को भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे.