Hindi News / news / बेगूसराय में चाचा-भतीजा को गोलियों से भूना, सकते में पुलिस

बेगूसराय में चाचा-भतीजा को गोलियों से भूना, सकते में पुलिस

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 31, 2020, 8:51:15 AM

बेगूसराय में चाचा-भतीजा को गोलियों से भूना, सकते में पुलिस

- फ़ोटो

BEGUSARAI :  जिले में भूमि विवाद में अपराधियों ने चाचा और भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मौके पर ही भतीजे की मौत हो गई वहीं गंभीर रुप से घायल चाचा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

घटना बलिया थाना इलाके के पहाड़पुर दियारा की है. मृतक  की पहचान पहाड़पुर निवासी सहदेव महतो के पुत्र संजय महतो के रूप में की गई है, वहीं घायल की पहचान रामदेव महतो के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि गुरुवार की देर चाचा- भतीजा खाना खाकर सोने के लिए जा रहे थे, तभी हथियार से लैस अपराधियों ने  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें भतिजा की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने पड़ोसी किशोर महतो पर मामला दर्ज कराया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.