बेगूूसराय में ठेकेदार को स्कॉर्पियो से खींचकर मारी बैक टू बैक 7 गोली, मौके पर मौत

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 20, 2019, 7:51:33 AM

बेगूूसराय में ठेकेदार को स्कॉर्पियो से खींचकर मारी बैक टू बैक 7 गोली, मौके पर मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय मे बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर गांव की है. जहां अपराधियों ने स्कॉर्पियो से खींचकर ठेकेदार को बैक टू बैक सात गोली मारी, जिससे मौके पर ही ठेकेदार की मौत हो गई.  

मृतक की पहचान नवीन सिंह के रुप में की गई है. नवीन रेलवे में ठेकेदारी लेने का काम करता था. खबर के मुताबिक ठेकेदार अपने कुछ साथियों के साथ गुरूवार को भोज खाने पास के ही गांव गया था. भोज खाकर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने मोहनपुर के पास स्कॉर्पियो से खींचकर ठेकेदार को बैक टू बैक सात गोली मारी और मौके से फरार हो गए. 

बताया जाता है कि नवीन भी अपराधी प्रवृत्ति का था. उसपर हत्या, रंगदारी और पुलिस टीम पर हमले सहित कई मामले दर्ज हैं. नवीन पर पिछले साल भी हमला किया गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है