1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 13, 2019, 9:23:07 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: जिले में बेखौफ अपराधियों का ताडंव जारी है, आए दिन अपराधी दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है, जहां भूमि विवाद में मर्डर को अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि फुलवरिया का रहने वाला अमित कुमार अपने दरवाजा पर बैठा हुआ था, तभी बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आए और अमित पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी और आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुन जब परिजन बाहर आए और घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने फुलवरिया एवं तेघड़ा पथ को जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिजनों का कहना है कि भूमि विवाद में इस घटना को पड़ोसी द्वारा अंजाम दिया गया है. वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की जांच में जुटी है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट