1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 26, 2019, 9:30:56 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात अरविंद महतो का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है की इस वारदात के बाद दो आपराधिक गुटों में तनाव बढ़ गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के चकिया ओपी के सिमरिया घाट की है. जहां बिंदटोली गांव के रहने वाला कुख्यात अपराधी बदमाश अरविंद महतो (40) का मर्डर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दूसरे बदमाशों ने अरविंद की हत्या की है. मिली जानकारी के मुताबिक चकिया और मरांची थाना के सीमा पर बने पानी टंकी के पास से मरांची थाना की पुलिस ने अरविंद के डेड बॉडी को बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में सिमरिया घाट बिंदटोली के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में कुख्यात अरविंद महतो और इसी गांव के कुख्यात संजय महतो के बीच किसी बात को लेकर की लड़ाई चल रही थी. स्थानीय लोगों की मानें तो दो बदमाशों के गैंग के बीच चल रहे विवाद को लेकर ही मर्डर किया गया है. वहीं, चकिया ओपीध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कुख्यात अरविंद महतो के ऊपर पचमहला ओपी क्षेत्र में हत्या समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. दो महीने पहले ही इसने एक यात्री को गोली मारकर घायल कर दिया था. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट