ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

मुंगेर पुलिस ने बालू माफियाओं के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए बालू लदे नाव

MUNGER: बालू माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर अपने सख्त तेवर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम छेड़ दी है। शुक्रवार को एसपी लिपि सिंह के नेत

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUNGER: बालू माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर अपने सख्त तेवर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम छेड़ दी है। शुक्रवार को एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने गंगा नदी में नाव के द्वारा होने वाले अवैध रूप से बालू की ढुलाई पर कार्रवाई करते हुए मुंगेर के दुर्मटा घाट पर छापेमारी के दौरान अवैध बालू से लदे एक ट्रक को जब्त किया।वहीं सात नावों को भी जब्त किया गया है।


एसपी लिपि सिंह द्वारा अवैध बालू कारोबार में लगे बालू माफियाओं के खिलाफ मुंगेर में पहली बार चलाए गए अभियान में सात नावों को जब्त किया गया। वहीं नाव चालक जीतू महतो और धन्नो महतो को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान दुर्मटा घाट पर 1500 सीएफटी बालू को जब किया गया।


वहीं ट्रक के चालक को भी हिरासत में लिया गया है।इसके अलावा मुंगेर के हेरू दियारा  घाट पर 9 नावों को जब्त किया गया।जिसमें 200 सीएफटी बालू भी जब्त किया गया है।एसपी लिपि सिंह ने बताया कि अवैध बालू के खनन में बेगूसराय के कुछ बालू माफियाओं के बारे में जानकारी मिली है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता