ब्रेकिंग न्यूज़

Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, इस दिन अदालत में हाजिर होने का आदेश समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Cancer causing food: रोज़मर्रा का ये खाना बन रहा है कैंसर मरीजों की मौत की वजह ,रिसर्च में खुलासा! Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत

मुंगेर पुलिस जरूरतमंदों को दे रही सूखा राशन, SP लिपि सिंह बोली- लॉकडाउन में कोई नहीं रहेगा भूखा

1st Bihar Published by: saif ali Updated Wed, 08 Apr 2020 07:39:39 PM IST

मुंगेर पुलिस जरूरतमंदों को दे रही सूखा राशन, SP लिपि सिंह बोली- लॉकडाउन में कोई नहीं रहेगा भूखा

MUNGER : कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए जारी लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को देखते हुए मुंगेर पुलिस ने बड़े पैमाने पर राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन चलाया। जिले भर में 2500 राशन के पैकेटों का वितरण विभिन्न थानों में किया गया।एसपी लिपि सिंह की अगुवाई में पहले से ही फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इसके अलावा सूखा राशन का भी वितरण किया गया।


बुधवार को जिले में एक साथ कई थानों में सूखा राशन वितरण हेतु शिविर लगाया गया गया। हर थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा ठेला चालकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। जमालपुर, मुफस्सिल, कासिम बाजार, पूरबसराय, बासुदेवपुर, कोतवाली, बरियारपुर, हवेली खड़गपुर, धरहरा थाना क्षेत्रों में सूखा राशन का वितरण किया गया। सूखा राशन के पैकेट में चावल, दाल, आटा, आलू, नमक, प्याज, सरसों तेल, बिस्किट जैसे जरूरी सामान रखे गए है। हर परिवार के लिए 3 से 5 दिनों का राशन उपलब्ध कराया गया है।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के कारण रिक्शा ठेला चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित हुई है।लॉक डाउन के कारण समाज के जो तबके परेशानी का सामना कर रहे थे, उनको मदद पहुंचाने की एक छोटी कोशिश मुंगेर पुलिस द्वारा की गई है तथा इनके बीच आवश्यक सामानों का वितरण किया गया है।जमालपुर, कोतवाली, कासिम बाजार, पूरबसराय, वासुदेवपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले दैनिक मजदूरों, दिहाड़ी मजदूरों, कामगारों और रिक्शा ठेला चालकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया।  लिपि सिंह ने खुद नंदकुमार उच्च विद्यालय में लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया।


मुंगेर पुलिस द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के तहत मिशन मोड में इस कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। सारे लोगों की परेशानियां को देखते हुए यथासंभव पुलिस लोगों की मदद के लिए तत्पर है। इसी सेवा भावना के तहत कुछ इलाकों का सैनिटाइजेशन, फूड पैकेट्स का वितरण, जरूरतमंद लोगों तक दवाइयों की पहुंच जैसे कार्य किए गए हैं। एसपी लिपि सिंह ने शहर के सभी सक्षम लोगों से आपदा की इस घड़ी में खुलकर आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है जो कि काफी सराहनीय है। उन्होंने संकट की घड़ी में आगे आने वाले लोगों को धन्यवाद और शुभकामनाएं भी दी हैं।