1st Bihar Published by: saif ali Updated Apr 04, 2020, 9:07:03 PM
- फ़ोटो
MUNGER : लॉक डाउन के गरीबों का पेट भरने के लिए मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर खाद्य सामग्री फूड पैकेट्स उन तक पहुंचा रही है। लॉक डाउन की घोषणा के दिन से मुंगेर पुलिस द्वारा शहर के कुछ नागरिकों की मदद से हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप बनाकर जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री फूड पैकेट बिस्किट तथा अन्य सामान पहुंचाया जा रहा है।
मुंगेर पुलिस के द्वारा अब तक 10000 फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया गया है। 4 क्विंटल सूखा राशन फल बिस्किट्स और दूसरी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया है। हर दिन सुबह शाम सात टीमें जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्रियां पहुंचाने में लगी हुई हैं।
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। पूरी कोशिश है कि कोई भूखा न सोने पाए। अभी इसे और भी जारी रखना है। हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि ऐसे संकट की इस घड़ी में अधिक से अधिक लोग आगे आएं और लोगों तक मदद पहुंचाएं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...