ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

MUNGER NEWS: बच्चों की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा था जितिया व्रत, जहरीले सांप के काटने से हो गई मौत

MUNGER: बच्चों की लंबी उम्र के लिए मां जितिया व्रत करती हैं। इस दिन सांप के डंसने से एक मां की मौत हो गयी। ग्रामीणों का मानना है कि बेटे पर आने वाली संकट को मां ने अपने ऊपर ले

MUNGER NEWS: बच्चों की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा था जितिया व्रत, जहरीले सांप के काटने से हो गई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बच्चों की लंबी उम्र के लिए मां जितिया व्रत करती हैं। इस दिन सांप के डंसने से एक मां की मौत हो गयी। ग्रामीणों का मानना है कि बेटे पर आने वाली संकट को मां ने अपने ऊपर ले लिया। अपनी जान देकर उन्होंने बच्चों की जान बचा ली। 


मामला बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड का है। जहां नया रामनगर थाना क्षेत्र के जानकी नगर के रहने वाले नित्यानंद यादव की 55 वर्षीय पत्नी की मौत हो गयी है। अपने चार बच्चों के लंबी उम्र के लिए आज उन्होंने जितिया व्रत की थी। सुबह अपने चारों बच्चे राहुल, गौतम, जूली और काजल को मिठाई खिलाकर और खुद दही चुरा और मिठाई खाकर सुबह 5:00 बजे घर से बाहर गांव में टहलने के लिए निकली थी तभी रास्ते में काला नाग गेहुमन सांप ने डंस लिया। 


जिसके बाद मूर्छित होकर गिर गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जितिया के दिन मां की मौत से राहुल, गौतम, जूली और काजल काफी सदमें में है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही अन्य परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


 ग्रामीण कह रहे हैं बच्चों के लंबी उम्र के लिए मां ने जितिया व्रत रखी थी और खुद दुनिया को छोड़कर चली गई । शायद वह सांप किसी बच्चे की जान लेने आ रहा होगा तभी तो मां ने अपनी जान देकर बच्चों की जान बचा ली। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। जितिया व्रत के दिन मां की अर्थी निकलने से इलाके के लोग भी काफी सदमें में हैं। 

टैग्स