ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

मुंगेर में लगातार बारिश से जलजमाव की स्थिति, लोगों की बढ़ी परेशानी

MUNGER: 19 मार्च से ही बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल से ही पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। आज भी पटना और मुंगेर में दोपहर से बारिश हो रही है। इस बारिश ने मुंग

मुंगेर में लगातार बारिश से जलजमाव की स्थिति, लोगों की बढ़ी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: 19 मार्च से ही बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल से ही पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। आज भी पटना और मुंगेर में दोपहर से बारिश हो रही है। इस बारिश ने मुंगेर में रहने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ा कर रख दी है। मुंगेर में हर जगह पानी ही पानी दिख रहा है। लगातार हो रही बारिश से शहर की नारकीय स्थिति हो चुकी है। लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। 


पुरबसराय और दो नंबर गुमटी सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पूरे शहर की सड़कों पर पानी भर चुका है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के दिलावरपुर , खानकाह रोड, दलहट्‌टा बाजार, बासुदेवपुर, दो नंबर गुमटी, कौड़ा मैदान, शादीपुर, मंगलबाजार सहित दर्जनों इलाके की सड़कें कीचड़ के कारण चलने लायक नहीं रही है। 


बता दें कि शहर में इस समय सिबरेज का काम चल रहा जिससे कई जगहों पर सड़कों की खुदाई की गयी है। जहां पानी जमने से सड़क और गड्ढे का फर्क मिट गया है। जो राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोग कभी भी हादसे से शिकार हो सकते हैं। वहीं निगम प्रशासन के द्वारा सही ढंग से सफाई नहीं करवाए जाने की वजह से नाला जाम होने से शहर के लोग जल कैदी बने हुए हैं।


टैग्स