Hindi News / news / एसपी लिपि सिंह को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ...

एसपी लिपि सिंह को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

1st Bihar Published by: saif ali Updated Mar 06, 2020, 1:10:38 PM

एसपी लिपि सिंह को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

- फ़ोटो

MUNGER : मुंगेर एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. 

गिरफ्तार किए गए हथियार तस्कर के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किया है. वहीं इस दौरान तीन हथियार तस्कर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. 

गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान मोहम्मद असलम के रुप में की गई है. असलम के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 2 पिस्टल, 6 मैगज़ीन सहित 39 कारतूस बरामद किया है. वहीं पुलिस असलम से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है.