ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

मुंबई के बाद दिल्ली में आज से मास्क लगाना अनिवार्य, राजधानी में 20 हॉटस्पॉट सील

DELHI : मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में सार्वजनिक के जगहों पर मास्क लगाने को पहले ही अनिवार्य कर दिया था और अब दिल्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में सार्वजनिक के जगहों पर मास्क लगाने को पहले ही अनिवार्य कर दिया था और अब दिल्ली में भी इसे लागू कर दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहन कर आने वाले लोगों के ऊपर सरकार एक्शन लेगी।


राजधानी दिल्ली में कुल 20 हॉटस्पॉट को सरकार ने आईडेंटिफाई किया है। इन जगहों पर सबसे ज्यादा कोरोना का संक्रमण पाया गया है। दिल्ली सरकार ने जिन 20 जगहों की पहचान की है और उन इलाकों को तुरंत सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। सरकार इन जगहों पर डोर टू डोर सप्लाई करेगी।


कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 5t फार्मूला दिया था जिसके बाद वह लगातार इस पर आगे काम कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर बिना मास्क पहने ना निकलें। दिल्ली में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार पहले ही कह चुकी है कि अगर बाजार में अच्छे क्वालिटी का मास्क नहीं मिलता है तो घर में बने हुए कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करें।

टैग्स