Hindi News / news / मुकुल ही निकला पत्नी और सास का हत्यारा, पहले से शादीशुदा था मुकुल

मुकुल ही निकला पत्नी और सास का हत्यारा, पहले से शादीशुदा था मुकुल

1st Bihar Published by: 8 Updated Jul 29, 2019, 4:18:54 PM

मुकुल ही निकला पत्नी और सास का हत्यारा, पहले से शादीशुदा था मुकुल

- फ़ोटो

PATNA : दो दिन पहले दानापुर में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पटना की एसएसपी गरिमा मलिक में बताया है कि मुकुल नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और सास की हत्या की थी। मुकुल पहले से शादीशुदा था और यह बात उसने अपनी दूसरी पत्नी से छिपाई थी। मुकुल की पहली पत्नी के बारे में जब दूसरी पत्नी और उसकी मां को जानकारी हुई तो परिवार में कलह पैदा हो गया। इससे तंग आकर मुकुल ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। पटना पुलिस के सामने मुकुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पटना पुलिस को एक अन्य मामले में कुख्यात अपराधी कौशल यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में आरोपी कौशल यादव को पुलिस ने एक देशी कट्टा और 7 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट