ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे सीएम

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को सुनेंगे। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे सीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को सुनेंगे। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद सीएम उन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करेंगे। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास ए‌वं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना ए‌वं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की शिकायत सुनेंगे।


आज के जनता दरबार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री 11 बजे से जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका तुरंत समाधान करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पिछले जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 106 लोगों की शिकायतें सुनी थीं और उनका ऑन द स्पॉट निपटारा किया था।