ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, सोनिया और खड़गे से करेंगे मुलाकात

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। तीन दिन तक वे दिल्ली में रहेंगे। जहां सोनियां गांधी और खड़गे से मुलाकात करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, सोनिया और खड़गे से करेंगे मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। तीन दिन तक वे दिल्ली में रहेंगे। जहां सोनियां गांधी और खड़गे से मुलाकात करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी नीतीश कुमार मिल सकते हैं। 


विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। अगले तीन दिनों तक वे विपक्ष के नेताओं से मिलेंगे। सीएम नीतीश का यह  दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर है। विपक्षी एकता को मजबूत बनाना ही  उद्धेश्य हैं। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिछले दिनों कहा था कि वे बजट सत्र के बाद एक बार फिर दिल्ली जाएंगे। बजट सत्र के समापन, जनता दरबार, कोरोना पर उच्चस्तरीय बैठक और कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर लगाने के बाद नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।    


सबसे पहले नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खड़गे से मिलेंगे। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए सांसद मीसा भारती के आवास पर भी जाएंगे। नीतीश कुमार  बुधवार को शरद पवार से मिलेंगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे। बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने केजरीवाल से मुलाकात की थी। मुलाकातों के दौरान कई जगह तेजस्वी यादव के भी साथ होने की उम्मीद है।