ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

मुख्तार अंसारी को ले जा रही पुलिस वैन हुई खराब, डॉन की सांस ही अटक गई

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर जा रही पुलिस की वैन रास्ते में खराब हो गई. जिसके ब

मुख्तार अंसारी को ले जा रही पुलिस वैन हुई खराब, डॉन की सांस ही अटक गई
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर जा रही पुलिस की वैन रास्ते में खराब हो गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. थोड़ी देर के लिए माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की सांस भी अटक गई थी. मुख्तार अंसारी को आज लखनऊ की एक अदालत में पेश किया जाना है और उन्हें सुबह बांदा जेल से लेकर पेशी के लिए पुलिस की टीम निकली थी लेकिन रास्ते में वह खराब हो गई.


पुलिस की वाहन खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी के परिजनों और उनके करीबियों ने किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है. मुख्तार अंसारी के बेटे और हाल ही में चुनाव जीतने वाले अब्बास बिन मुख्तार अंसारी ने आशंका जताई है कि उनके पिता को रास्ते में नुकसान पहुंचाया जा सकता है. 


आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. यह खबर रविवार को आई थी लेकिन उसके बाद यह मामला सामने आया कि लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में उन्हें एक पुराने मामले में पेश किया जाना है. इस सारे कंफ्यूजन के बीच मुख्तार अंसारी के करीबियों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है.


बतात चलें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एक मामला दर्ज किया गया था. इसमें प्रभारी लेखपाल ने मुख्तार अंसारी समेत उनके करीबियों पर जमीन हथियाने का आरोप लगाया था. इस मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी एमपी एमएलए कोर्ट में होनी है और इसी के लिए उन्हें बांदा जेल से लखनऊ के लिए पुलिस की टीम लेकर निकली थी.