ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

मुखिया पति के डर से एक विधवा दुबई चली गयी, आरोपी के खिलाफ वही से कर दिया केस दर्ज

DESK: मुखिया पति की दबंगई से परेशान होकर एक विधवा ने देश तक छोड़ दिया। मुखिया पति का डर ऐसा कि पीड़िता बिहार छोड़कर दुबई चली गयी। दुबई पहुंचकर उसने आरोपी आशिफ इकबाल के खिलाफ क

मुखिया पति के डर से एक विधवा दुबई चली गयी, आरोपी के खिलाफ वही से कर दिया केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मुखिया पति की दबंगई से परेशान होकर एक विधवा ने देश तक छोड़ दिया। मुखिया पति का डर ऐसा कि पीड़िता बिहार छोड़कर दुबई चली गयी। दुबई पहुंचकर उसने आरोपी आशिफ इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। आशिफ इकबाल समेत अन्य पर मारपीट और रंगदारी का मामला दर्ज कराया गया है।


मामला खगड़िया के मड़ैया ओपी के देवरी गांव की है। जहां एक विधवा को मुखिया पति आशिफ इकबाल की वजह से देश तक छोड़ना पड़ गया। आशिफ इकबाल व अन्य की दबंगई से वह इतनी परेशान हो गयी कि उसके सामने दुबई जाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा था। बता दें कि दुबई में उनकी बेटी नायला समर रहती हैं। मुखिया पति की करतूत से परेशान होकर वह दुबई चली गयी और वहां जाकर उसने आरोपी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


मुख्य आरोपी आशिफ इकबाल स्थानीय मुखिया हाजरा खातून का पति हैं। आशिफ इकबाल समेत अन्य के खिलाफ पीड़िता ने मारपीट, रंगदारी समेत कई मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता की बेटी नायला समर ने बताया कि दबंगों से उन्हें और उनकी मां दोनों को खतरा है। 


जबसे दबंग आशिफ इकबाल की पत्नी देवरी पंचायत की मुखिया बनी है तबसे उसकी दबंगई और बढ़ गई है। देवरी के आसिफ इकबाल, फैजान और शाहवाज से भी जान का खतरा है। दबंगों की नजर उनकी संपत्ति पर है। पीड़िता को एकमात्र बेटी है जो दुबई में रहती है। उनके बेटे नहीं है और यही कारण है कि इलाके के दबंगों की नजर उनकी जमीन जायदाद पर हैं। खूद को असुरक्षित समझ वह बेटी के घर दुबई आई। इस पूरे मामले पर गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि मड़ैया ओपी प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।