ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मुखिया को जान से मारने की मिली धमकी, बदमाश ने कहा- थानेदार से एसपी तक को पैसा देते हैं

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद मुखिया का पूरा परिवार काफी दहशत में है। मुखिया ने मटिहानी थाने में इ

मुखिया को जान से मारने की मिली धमकी, बदमाश ने कहा- थानेदार से एसपी तक को पैसा देते हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद मुखिया का पूरा परिवार काफी दहशत में है। मुखिया ने मटिहानी थाने में इस बात की लिखित शिकायत की है। मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के मुखिया बमबम सिंह को सोमवार की रात फोनकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। सबकों पैसा देते हैं। थानेदार से लेकर एसपी तक को पैसा जाता है। सोशल मीडिया पर धमकीभरा ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।  


मुखिया बमबम सिंह ने बताया कि खनन माफिया द्वारा उन्हें खनन करने में बाधा पहुंचाने को लेकर पप्पू सिंह ने 6 मार्च को धमकी दी है। कहा है कि एक सप्ताह के अंदर उनकी गोली मारकर हत्या करेंगे। फोन करने वाले बदमाशों ने कहा कि थानेदार से लेकर एसपी तक को खनन के लिए वह पैसा देता है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।


बमबम सिंह ने बताया कि फोन करने वाले बदमाशों ने अपना नाम पप्पू सिंह रामदीरी बताया है और कहा है कि जिस तरह परना पंचायत के मुखिया की दिनदहाड़े हत्या की गई थी तो उसमें प्रशासन ने क्या कर लिया तुम्हारी भी दिनदहाड़े हत्या कर देंगे और प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा। मुखिया ने धमकी मिलने के बाद इसकी लिखित शिकायत मटिहानी थाना पुलिस को दी है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पप्पू सिंह द्वारा मुखिया को धमकी देने का ऑडियो सामने आया है। जिसमें वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में मटिहानी थाने में मुखिया ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है। धमकी देने वाले शख्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है जो जांच का विषय है। फिलहाल पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज किये जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता