1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Feb 01, 2020, 9:50:41 AM
- फ़ोटो
PATNA : बड़ी खबर पटना के बिक्रम से आ रही है, जहां अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात अराप गांव में मुखिया के घर पर हमला बोल दिया. इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की.
हालांकि घर पर नहीं होने के कारण मुखिया अजीत कुमार की जान बाल-बाल बच गई. इस दौरान अपराधियों ने मुखिया के पड़ोसी को पीट-पीटकर घायल कर दिया. घायल राजदेव शर्मा को बिक्रम PHC में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया है.
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं मुखिया के घर पर हमले के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है.