ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

मुखिया और ग्रामीणों ने जबरन करायी विधवा की शादी, वीडियो वायरल

SITAMARHI: प्रेमिका से मिलने उसके घर आए प्रेमी की मुखिया और गांव वालों ने मिलकर जबरन शादी करवा दी। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कोदरिया गांव में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहा

मुखिया और ग्रामीणों ने जबरन करायी विधवा की शादी, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: प्रेमिका से मिलने उसके घर आए प्रेमी की मुखिया और गांव वालों ने मिलकर जबरन शादी करवा दी। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कोदरिया गांव में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लोगों ने प्रेमी के हाथों विधवा की मांग में सिन्दूर दिलाया और दोनों को शादी रचायी। हालांकि जबरन कराए गए इस शादी से युवक के परिजन खुश नहीं हैं। शादी का यह वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।  

बताया जाता है कि तीन साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद सुमित्रा और दीपक कुमार का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपनी प्रेमिका से मिलने युवक उसके घर पर पहुंच गया। तभी इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पंचायत के मुखिया अवधेश शाह की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जबरन दोनों की अंतरजातीय विवाह करवा दी। 


इस दौरान युवक के हाथों विधवा महिला की मांग में सिंदूर दिलायी गयी। युवक की उम्र 20 वर्ष वही लड़की की उम्र 25 साल बतायी जा रही है। विधवा से युवक की करायी गयी शादी का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। पूरे गांव में इस शादी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। हालांकि इस शादी के लिए लड़के वाले तैयार नहीं थे।     


ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी थी। जिसके बाद दीपक और सुमित्रा के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। सुमित्रा लालपुर गांव की रहने वाली है जबकि दीपक महतो कोदरिया गांव का रहने वाला है। पंचायत के मुखिया अवधेश शाह की उपस्थिति में ग्रामीणों ने दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी। जबरन हुए इस शादी से लड़क वाले काफी सदमे में है।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता