ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बेटे की मौत की खबर नहीं सुन पाई मां, सदमे से तोड़ दी दम Bihar assembly election 2025 : वोटिंग को लेकर बवाल, दबंग समर्थकों ने घर पर चढ़कर की मारपीट, एक घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार Bihar election counting : मुजफ्फरपुर स्ट्रांग रूम विवाद: राजद के आरोपों पर मचा सियासी बवाल, प्रशासन ने बताया झूठ Patna Crime News: जुआ खेलने को लेकर युवकों में विवाद, आधी रात खूब हुआ ठांय-ठांय, दो गिरफ्तार Bihar Election 2025 : छोटे दलों का बड़ा इम्तिहान: NDA के लिए चिराग की रोशनी, तो तेजस्वी को चाहिए हाथ का मजबूत साथ; इसी से तय होगा सत्ता की कुर्सी Bihar News: बिहार में यहाँ पुलिस टीम पर हमला, 4 कर्मी घायल.. Patna Traffic Plan: मतगणना के दिन पटना में बंद रहेंगे यह रुट, सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट; जाने लें वैकल्पिक मार्ग Bihar Election 2025 : मतगणना से पहले तेजस्वी का मिशन काउंटिंग, आरजेडी प्रत्याशियों को दिए सख्त निर्देश; जानिए क्या है प्लान Bihar News: बिहार से यहां के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, भीड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत Road Accident: शादी से लौट रहे टेंपो और ट्रक की टक्कर, मौके पर महिला की मौत; 8 घायल

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, बने एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर

1st Bihar Published by: Updated Fri, 04 Feb 2022 02:38:56 PM IST

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, बने एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर

- फ़ोटो

DESK: शेयर मार्केट में गिरावट लगातार जारी है इसका असर अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा है। जिसके कारण अरबपतियों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। अडानी समूह के गौतम अडानी अब एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गये हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी से भी वे आगे निकल गये हैं। अब गौतम अडानी दुनियां के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन गये हैं।


Forbes की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार 90 बिलियन डॉलर के साथ भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी 10वें पायदान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी दुनियां के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। वह मुकेश अंबानी अब ग्लोबली 11वें स्थान पर और भारत व एशिया में दूसरे स्थान पर हैं। 


रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 89.4 बिलियन डॉलर है। अंबानी पहले सबसे अमीर एशियाई अरबपति थे। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि मेटा के मार्क जुकरबर्ग को भी गौतम अडानी पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति अभी भी एलन मस्क ही हैं। उनका नेटवर्थ 232.3 बिलियन डॉलर है। 


रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले एक दिन में 2.2 बिलियन डॉलर कम हो गई है। इससे उनकी कुल संपत्ति अब 89 बिलियन डॉलर पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में गौतम अडानी एंड फैमिली की संपत्ति में 672 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। 


वहीं अगर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की बात करे तो पिछले एक दिन में उनके नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि इसके बावजूद एलन मस्क फोर्ब्स इंडेक्स में नंबर वन पर बने हुए हैं।


वही अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में भी गिरावट आई है। जिसकी वजह से जेफ बेजोस एक पायदान नीचे आ गये हैं। जेफ बेजोस अब तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं। बेजोस की दौलत में गिरावट का फायदा Bernard Arnault & Family को हुआ है। उनकी संपत्ति अब 193.6 बिलियन डॉलर हो गई है।  Bernard Arnault & Family दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।