ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

झारखंड के धनबाद में बीसीसीएल कर्मचारी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लालच में बेटे ने 10 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने ही पिता की हत्या करवा दी।

बिहार न्यूज
नौकरी के लालच में बेटे ने कराई हत्या
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के धनबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लालच में अपने ही पिता की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने अपने पिता की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई है, जो भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में कार्यरत थे। उनकी गुरुवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस ने सच्चाई का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। धनबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि मृतक के बेटे विजय चौहान को दो शूटर अमित सिंह और अखिलेश मल्लाह के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बरोरा थाना क्षेत्र की बड़ौरा कॉलोनी के रहने वाले हैं।


अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की थी चाह

पुलिस के अनुसार, तुलेश्वर नोनिया की बीसीसीएल में सेवा के केवल दो वर्ष शेष थे। उनका बेटा विजय चौहान चाहता था कि पिता की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा के आधार पर बीसीसीएल में पक्की नौकरी मिल जाए। इसी मकसद से उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस का कहना है कि विजय चौहान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और इसके लिए 10 लाख रुपये देने का वादा किया था। हालांकि, हत्या से पहले किसी प्रकार की अग्रिम राशि नहीं दी गई थी।


शक से बचने के लिए रची थी पूरी योजना

जांच में यह भी सामने आया कि विजय चौहान ने खुद पर शक न हो, इसके लिए पहले से ही योजना बना ली थी। उसने अपने पिता से कहा था कि वह बिहार के औरंगाबाद में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहा है और घटना वाले दिन सुबह घर से निकल गया। इसी दौरान शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म कर लौट रहे तुलेश्वर नोनिया को अमित सिंह और अखिलेश मल्लाह ने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। दोनों उन्हें एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां बड़े पत्थर से वार कर उनकी हत्या कर दी।


सड़क हादसा दिखाने की थी कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को मुख्य सड़क पर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि एएमपी कोयला खदान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तुलेश्वर नोनिया को आरोपियों के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हुआ। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस घटना के खुलासे से लोग भी हैरान हैं। हर गली मुहल्ले में इसी घटना की चर्चा हो रही है।