ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

दो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तार

वैशाली पुलिस ने दो करोड़ रुपये की कैश वैन लूट की बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। मामले में सीएमएस कैश डिलीवरी कंपनी के एक कर्मचारी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और मोबाइल भी बरामद किए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली पुलिस ने प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपये की लूट की साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने न केवल कैश वैन में रखी करीब दो करोड़ रुपये की राशि को सुरक्षित बचा लिया, बल्कि इस वारदात की योजना में शामिल तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पूरी साजिश का मास्टरमाइंड सीएमएस (CMS) कैश डिलीवरी कंपनी का ही एक कर्मचारी प्रभात निकला, जो व्हाट्सएप के जरिए अपराधियों को कैश वैन की लोकेशन भेज रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।


इस संबंध में वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि अपराधी पिछले एक सप्ताह से कैश वैन लूटने की योजना बना रहे थे। 23 जून को भी उन्होंने कैश वैन को लूटने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की सघन जांच अभियान के कारण वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।


एसपी ने बताया कि 25 जून की शाम महुआ से हाजीपुर लौट रही कैश वैन को सराय थाना क्षेत्र के रानीपोखर के पास कार सवार अपराधियों ने घेरकर लूटने का प्रयास किया। हालांकि, वैन चालक और सुरक्षा गार्ड ने साहस का परिचय देते हुए वाहन को भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचा दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।


शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस टीम ने एक अपराधी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ और पुलिस ने एक-एक कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया कि इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।