ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला तेलंगाना से गिरफ्तार, 400 करोड़ रुपये मांगी थी रंगदारी

DESK: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को महाराष्ट्र पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला तेलंगाना से गिरफ्तार, 400 करोड़ रुपये मांगी थी रंगदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को महाराष्ट्र पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय गणेश वनपारधी के रूप में हुई है। जिसकी हरकतों ने सबकी नींद खराब कर रखी थी। 


आरोपी गणेश ने बीते 28 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर के बीच तीन-तीन धमकी भरे ईमेल किये और अपना नाम शादाब खान बताया। पहले तो उसने 20 करोड़ रूपये की मांग की फिर यह रकम दस गुणा बढ़कर 200 करोड़ हो गयी इसके बाद भी वह नहीं रुका इस बार तो 400 करोड़ रूपये की मांग कर दी।  


इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र पुलिस नजर बना रखी थी। पुलिसिया जांच में पता चला कि तेलंगाना में बैठा युवक यह सब कर रहा है। फिर क्या था पुलिस ने अपना जाल बिछाया और तेलंगाना पुलिस की मदद से धमकी देने वाले युवक को दबोचा। गिरफ्तार युवक को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  

टैग्स