ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

MSP पर किसानों के साथ बन गई सरकार की बात ? दो दिनों के लिए रोका 'दिल्ली चलो' मार्च

DELHI : सरकार के साथ रविवार रात हुई चर्चा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों ने 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन दो दिनों के लिए रोकने की बात कही है। सूचना के मुताबिक किसान दो दिनों के

 MSP पर किसानों के साथ बन गई सरकार की बात ?  दो दिनों के लिए रोका 'दिल्ली चलो' मार्च
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : सरकार के साथ रविवार रात हुई चर्चा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों ने 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन दो दिनों के लिए रोकने की बात कही है। सूचना के मुताबिक किसान दो दिनों के दौरान सरकार की तरफ से पेश MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य के नए प्रस्ताव को समझेंगे और फिर आगे की नई रणनीति तय करेंगे। इससे पहले बीते शाम हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसान अगले दो दिनों में सरकार के प्रस्ताव का अध्ययन करेंगे। इस दौरान दिल्ली कूच नहीं करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है, 'हम हमारे फोरम में 19 और 20 फरवरी को चर्चा करेंगे और जानकारों की इसपर राय लेंगे। इसके आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा।'  


किसानों का कहना है कि, कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर चर्चा बाकी है और हमें उम्मीद है कि अगले दो दिनों में इनका भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने दिल्ली चलो मार्च को फिलहाल रोक दिया गया है, लेकिन अगर सारे मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो 21 फरवरी को सुबह 11 बजे इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी सरकार और किसानों के बीच फरवरी में तीन दिन 8, 12 और 15 को वार्ता हो चुकी है। पंजाब और हरियाणा के किसान मांगों को लेकर शंभू और खनौरी पर डटे हुए हैं।