Hindi News / news / मोतिहारी में युवती से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में मिली युवती, घटनास्थल से...

मोतिहारी में युवती से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में मिली युवती, घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 22, 2019, 7:30:43 AM

मोतिहारी में युवती से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में मिली युवती, घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद

- फ़ोटो

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर मोतिहारी से है, जहां एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया है. घटना मठिया जिरात इलाके की है. बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया है. बेहोशी की हालत में युवती मिली, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक युवती अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली से मोतिहारी आई थी. पीड़ित युवती दिल्ली के तिलक नगर की रहने वाली है. पुलिस ने एक घर से शराब की बोतल और युवती के फटे कपड़े बरामद किये हैं. फिलहाल छतौनी थाना की पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट