1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 04, 2019, 1:35:09 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. चमकी बुखार से सौकड़ों मासूम बच्चों की मौत से भी सरकार सीख नहीं ले रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी सदर अस्पताल से जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण मासूम बच्चे PICU वार्ड में तड़प रहे हैं. पाइप लाइन से हो रहे ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो गई है. स्वास्थ्य विभाग अपनी भूल से सिखने का काम नहीं कर रही है. मासूम बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ जारी है. मोतिहारी सदर अस्पताल में AES से पीड़ित दो नए मासूम बच्चों को भर्ती कराया गया है. पीकू वार्ड में एकाएक पाइप लाइन से हो रहे ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई. जिसके कारण बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. देखा गया तो पता चला कि ऑक्सीजन सिलेंडर खाली है. जिसके कारण अफरा तफरी मच गई. बच्चों की हालत बिगड़ते देख आनन फानन में गैस पाइप लाइन को बंद कर अलग से सिलेंडर लगाकर ऑक्सीजन दिया गया है. पीकू वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि पाइप लाइन से हो रहे ऑक्सीजन सप्लाई के सिलेंडर के खत्म होने की सूचना प्रबंधन को दिया गया लेकिन आज सभी सिलेंडर खत्म होने और एक बच्चे की हालत बिगड़ने पर अलग से सिलेंडर लगाया गया है. बच्चों की हालत अभी नियंत्रण में है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट