1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 10, 2019, 7:30:39 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने अपनी तत्परता से एक बड़ी घटना की साजिश को विफल कर दिया. पुलिस ने इस दौरान सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी गैस एजेंसी में लूट की योजना बना रहे थे. पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी गैस एजेंसी लूटने की योजना बना चुके थे. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सारे अपराधी काफी उम्र के हैं और इनसे पूछताछ की जा रही जिनसे इनके दूसरे साथियों के बारे में पता लगाया जा सके.