Hindi News / news / मोतिहारी में पत्रकार से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, जान से मारने...

मोतिहारी में पत्रकार से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 06, 2019, 9:06:55 AM

मोतिहारी में पत्रकार से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

- फ़ोटो

MOTIHARI: मोतिहारी में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है. जिले में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. अपराधियों ने जिले के एक पत्रकार से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की अपराधियों ने धमकी भी दी है. बदमाशों ने पत्रकार को तीन बार फोन कर रंगदारी मांगी है. अपराधियों की इस धमकी से पत्रकार और उसका पूरा परिवार दहशत में है. पत्रकार ने नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने पुलिस से उसके और उसके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित पूर्वी चंपारण के शिकारगंज का रहने वाला है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट