Hindi News / news / मोतिहारी में ऑटो ड्राइवर की हत्या से हड़कंप, शव के पास से कारतूस...

मोतिहारी में ऑटो ड्राइवर की हत्या से हड़कंप, शव के पास से कारतूस बरामद

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 25, 2019, 9:15:45 AM

मोतिहारी में ऑटो ड्राइवर की हत्या से हड़कंप, शव के पास से कारतूस बरामद

- फ़ोटो

MOTIHARI: बड़ी ख़बर मोतिहारी से है, जहां एक ऑटो ड्राइवर की हत्या कर दी गई है. हत्या करने के बाद अपराधी ने शव को सड़क पर फेंक दिया. घटना चिरैया थाना क्षेत्र के जैस पुल के पास की है. मृतक सन्नी जायसवाल मोतिहारी के वार्ड नंबर-2 का रहने वाला था. पुलिस ने शव के पास से एक कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है साथ ही ऑटो को भी बरामद कर लिया है. मर्डर की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट