1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2020, 7:24:13 AM
- फ़ोटो
PATNA: मोतिहारी के चकिया से बरामद 25 करोड़ की चरस का कनेक्शन मुंबई के ड्रग्स माफिया के साथ जुड़ा हुआ है. जिसके बाद अब बॉलीवुड कनेक्शन पता लगाया जा रहा है कि कही माफिया बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस को तो सप्लाई नहीं करते थे.
52 पैकेज में था चरस
चकिया टोल प्लाजा के पास एक कार में छुपाकर ले जाए जा रहे 52 पॉकेट चरस को पुलिस ने बरामद किया. चरस को मुजफ्फरपुर से महाराष्ट्र लेकर तस्कर जा रहे थे. लेकिन इससे पहले ही गिरफ्तार हो गए. दोनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले है.
बॉलीवुड कनेक्शन की हो रही जांच
चरस बरामद होने के बाद पूर्वी चंपारण एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले में चकिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया गया है. कई सुराग मिला है. गिरफ्तार दोनों तस्कर कुरियर के रूप में काम कर रहे थे. इसकी सूचना एनसीबी को भी सूचना दी जाएगी, ताकि चरस के बॉलीवुड कनेक्शन की भी जांच हो सके.