ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

मोतिहारी में 8वीं की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, चलती गाड़ी में ड्राइवर ने किया बलात्कार

MOTIHARI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि इस वारदात में शामिल एक ड्राइवर ने भी गाड़ी में बच्ची के साथ बलात्कार किया. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


ड्राइवर ने गाड़ी में किया दुष्कर्म
वारदात पूर्वी चंपारण जिले के गोबिंदगंज थाना इलाके की है. जहां बलहा गांव में गैंगरेप की एक बड़ी वारदात सामने आई है. 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ चार लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है. पीड़िता के मुताबिक तीन युवक उसे जबरन घर से उठाकर ले गए और चौक पर उसके साथ गलत काम किये. वारदात के बाद उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ गाड़ी में भेज दिया. इस बीच रास्ते में ड्राइवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. 


जिंदा जलाकर मारने की दी जा रही धमकी
पीड़िता की मां के मुताबिक उन्होंने गोबिंदगंज थाने को घटना की सूचना दी. उन्होंने बताया कि थाना पर मौजूद पुलिसवालों ने उनसे खुद आवेदन लिखर अंगूठे का निशान ले लिया और कहा कि अब पंचायत में जाकर मामला सुलटा लो. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों की ओर से जिंदा जलाने की धमकी दी जा रही है.


डीएसपी ने की घटना की पुष्टि
जलाकर मारने की धमकी मिलने के बाद पीड़िता का पूरा परिवार डरा हुआ है. अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद मेडिकल टेस्ट के लिए महिला अफसर की अभिरक्षा में मोतिहारी अस्पताल भेजा गया है. डीएसपी ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई है. मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता