1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 10, 2019, 7:58:13 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: जिले के सुगौली नगर पंचायत के स्टेशनरोड स्थित फैजुल औलुम मदरसा(लाल मदरसा ) में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से लाठी, डंडा जमकर चले. जिसमें करीब 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि मदरसा स्कूल में अनियमितता की शिकायत पर बोर्ड के अध्यक्ष जांच करने पहुंचे थे. जांच में अवैध तरीके से 3 शिक्षकों कमिटी की ओर से बहाल किया गया था. अध्यक्ष ने तत्काल तीनों शिक्षकों को बाहर कर दिया. और पूर्व की कमिटी भंग कर दिया. तीनों शिक्षकों को बाहर निकालने पर दो गुट आपस में भीड़ गए और दोनों ओर से अध्य़क्ष की मौजूदगी में ही लाठी डंडा चलने लगा. हंगामा होता देख अध्यक्ष ने कार्रवाई करने की बात वहां चल दिए. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.