Hindi News / news / मोतिहारी में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

मोतिहारी में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 23, 2019, 7:08:59 AM

मोतिहारी में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

- फ़ोटो

MOTIHARI: बड़ी ख़बर मोतिहारी से है, जहां एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.  बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में युवती ने सुसाइड कर लिया. मृतक निधि मोतिहारी प्रखंड में डेटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी. निधि आजाद नगर में रहती थी, वहीं उसका घर कुण्डवा चैनपुर के बलुआ गुआबारी में है. युवती के सुसाइड की ख़बर जैसे ही घरवालों को लगी वो फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. अपनी बेटी के खोने के गम में परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट