Hindi News / news / मोतिहारी में पकड़े गये 4 फर्जी शिक्षक, DEO ने प्राथमिकी दर्ज करने का...

मोतिहारी में पकड़े गये 4 फर्जी शिक्षक, DEO ने प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 19, 2019, 11:31:54 AM

मोतिहारी में पकड़े गये 4 फर्जी शिक्षक, DEO ने प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

- फ़ोटो

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर मोतिहारी से है, जहां चार फर्जी शिक्षकों पर डीईओ ने कार्रवाई की है. डीईओ ने चारों फर्जी शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. चारों शिक्षक, फर्जी प्रमाण पत्र पर सालों से नौकरी कर रहे थे. जिनपर कार्रवाई करते हुए डीईओ ने बंजरिया बीईओ को पत्र भेजकर उनपर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. चारों फर्जी शिक्षकों की पहचान आरटीआई से की गई. बंजरिया प्रखंड में कार्यरत शिक्षक रजनी श्रीवास्तव (म. वि. चैलहा), मनीष कुमार (म. वि. ककरजरी),  विनोद कुमार (म. वि. अजगरवा), लोकेश कुमार (उ. म. वि. सेमरहिया) के प्रमाणपत्रों की जांच बोर्ड से करायी गई थी. जांच में चारों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया. जिसके बाद डीईओ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट