1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 24, 2019, 10:49:21 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI: बड़ी ख़बर मोतिहारी से है, जहां आसमान से आफत बरसी है. ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग झुलस गए हैं. मुफ्फसिल थाना के पटपरिया गांव में वज्रपात से मां-बेटी की जान चली गई. वहीं दूसरी ओर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव में खेत में काम करने के दौरान 25 साल के युवक की मौत हो गई. कोटवा थाना के टलवा गांव में खेत में रोपनी करने के दौरान ठनका गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. आसमानी आफत की इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट