ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Motihari Crime News: महापर्व छठ में भी अपराधी बेलगाम, नहाय खाय के दिन गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली, हालत नाजुक

MOTIHARI: इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां गैस एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली पेट में लगी है। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें शहर के निजी अस्

Motihari Crime News: महापर्व छठ में भी अपराधी बेलगाम, नहाय खाय के दिन गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां गैस एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली पेट में लगी है। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के बारा जयराम की है। 


बताया जाता है कि शोभा एचपी गैस एजेंसी के मालिक चंचल श्रीवास्तव अपने गैस एजेंसी पर थे और कर्मचारियों को छुट्टी दे रहे थे। तभी बाइक सवार नकाबपोश अपराधी अचानक पहुंच गये और गोली मारकर फरार हो गए । घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चंचल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ इलाज जारी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। घटना किस वजह से हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।