नालंदा में मां ने दो बच्चों के साथ मिलकर खाया जहर, एक बच्ची की मौत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 8:35:40 PM

नालंदा में मां ने दो बच्चों के साथ मिलकर खाया जहर, एक बच्ची की मौत

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर जहर खा लिया है. इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के बिहार थाना इलाके के गौरागढ़ गांव की है. जहां एक महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि अपने दो बच्चों के साथ मिलकर उसने जहर खा लिया है. जहर जिस्म में फैलने के कारण एक बच्ची की मौत हो इलाज के दौरान गई है जबकि एक बच्चा और मां की हालत नाजुक बताई जा रही है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला बच्चों के साथ सुसाइड करने का फैलसा की और इसी के कारण उसने बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.