ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

मोकामा-गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव की तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती: ADG

PATNA: बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने है। दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिला प्रशासन और चुनाव आय

मोकामा-गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव की तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती: ADG
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने है। दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की तरफ से इसकी तैयारी की जा चुकी है वहीं पुलिस मुख्यालय ने भी इसकी तैयारी कर ली है।


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पोलिंग बूथों पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की गयी है। दोनों जगहों पर अभी से ही फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हो इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली गयी है।


उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी काम किये जा रहे है। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव पर कहा कि दोनों जगहों के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। इसके अलावे पर्याप्त रुप से बीएमपी व अन्य बलों को चुनाव में लगाया गया है ताकि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया जा सके। 




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता