ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

मोकामा विधानसभा उपचुनाव: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी आरजेडी की उम्मीदवार

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव से लेकर बड़ी खबर पटना से आ रही है। तेजस्वी यादव ने मोकामा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कैंडिडेट के नाम फाइनल कर लिया है। मोकामा से पूर्व बाहुबल

मोकामा विधानसभा उपचुनाव: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी आरजेडी की उम्मीदवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव से लेकर बड़ी खबर पटना से आ रही है। तेजस्वी यादव ने मोकामा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कैंडिडेट के नाम फाइनल कर लिया है। मोकामा से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की कैंडिडेट होंगी।


दरअसल डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर पहुंची थी। तेजस्वी से मिलने के बाद उन्होंने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। यह बात निकलकर सामने आ रही है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीलम देवी को मोकामा उपचुनाव में जीत की अग्रिम बधाई दी है। लेकिन इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। गोपालगंज और मोकामा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा एक साथ की जाएगी।


गौरतलब है कि पहली बार 2005 में बाहुबली अनंत सिंह जेडीयू की टिकट पर मोकामा से विधानसभा पहुंचे थे। फिर 2010 में विधायक बनें। 2015 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने जेल में रहकर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। 2020 में जब जेल में बंद अनंत सिंह को लालू यादव का साथ मिला तब उन्होंने मोकामा सीट से एक बार फिर जीत हासिल की। 


पैतृक आवास से एके-47 समेत अन्य हथियार मामले में दोषी पाए जाने के बाद अनंत सिंह को 10 की साल की सजा हुई। जिसके बाद उनकी विधायकी खत्म होने के साथ-साथ चुनाव लड़ने पर भी रोक लग गई। जिसके बाद मोकामा सीट से उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी की नाम की चर्चा शुरू हो गयी। नवरात्र के मौके पर तेजस्वी यादव से मिलने गयी नीलम देखी को तेजस्वी ने जीत की अग्रिम बधाई दे दी है। ऐसे में अब मोकामा सीट से राजद उम्मीदवार नीलम देवी होंगी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

मोकामा विधानसभा उपचुनाव: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी आरजेडी की उम्मीदवार

टैग्स