ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar News: बिहार पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, इस महत्वपूर्ण परियोजना को दी मंजूरी; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जताया अभार

PATNA: दरभंगा जिले में सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए केंद्र सरकार (Central government) ने NH-527E (0.0KM से 27.850KM) के अल्पकालिक रखरखाव के कार्यो के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वी

Bihar News: बिहार पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, इस महत्वपूर्ण परियोजना को दी मंजूरी; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जताया अभार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दरभंगा जिले में सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए केंद्र सरकार (Central government) ने NH-527E (0.0KM से 27.850KM) के अल्पकालिक रखरखाव के कार्यो के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। रखरखाव संबंधित कार्य दरभंगा मुख्यालय के हजमा चौक से कुम्हिया चौक, बहेरी तक किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। 


उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा जिले में सड़क रखरखाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति से राज्यवासियों को खासा लाभ मिलेगा। हम केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने राज्य द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए परियोजना को मंजूरी दी।


परियोजना को पूर्ण करने के लिए 28975867.00/- (दो करोड़ नवासी लाख पचहत्तर हजार आठ सौ सड़सठ रूपये मात्र) रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उक्त NH के पथांश में संधारण हेतु अधियाचना केंद्र सरकार को भेजी गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। 


इस परियोजना के तहत, सड़क के गड्ढों को भरने और पैच मरम्मत के माध्यम से सड़क के रखरखाव को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही परियोजना के माध्यम से सड़क सुरक्षा में सुधार भी सुनिश्चित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत रेट्रो-रिफ्लेक्टराइज्ड यातायात संकेत, सड़क चिह्नांकन का भी प्रावधान किया गया है।


उक्त पथ के नवीनीकरण से से न केवल दरभंगा एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा। साथ ही समस्तीपुर के रोसड़ा से दरभंगा की यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।