1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Dec 12, 2019, 3:05:59 PM
- फ़ोटो
GAYA : गया के इमामगंज मोड़ पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इमामगंज मोड़ स्थित मोबाइल टावर पर गुरुवार की दोपहर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती 50 फिट ऊपर चढ़ गई है और जोर-जोर से गाना गाने लगी.
जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए है और युवती से उतरने की गुहार करने लगे, पर युवती नीचे नहीं आई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इमामगंज थाने को इसकी सूचना दी.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को टावर से नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है, पर युवती निचे उतरने की जगह और उपर चढ़ जा रही है. पुलिस 3 घंटे से ज्यादा से युवती को उतारने की कोशिश में जुटी है. इमामगंज थाने की पुलिस युवती को टावर से उतारने के लिए क्रेन मंगा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है और टावर पर चढ़ झूला झुल रही है. और जोर-जोर से गाना गा रही है.