ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

मोबाइल से बची युवक की जान, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, पॉकेट में रखे मोबाइल से टकराई गोली

HAJIPUR: मोबाइल ने आज एक युवक की जान बचा ली। दरअसल पैंट के एक पॉकेट में मोबाइल और दूसरे पॉकेट में पर्स रखा हुआ था। तभी बाइक सवार दो अपराधी युवक से लूटपाट करने लगे और विरोध किय

मोबाइल से बची युवक की जान, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, पॉकेट में रखे मोबाइल से टकराई गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: मोबाइल ने आज एक युवक की जान बचा ली। दरअसल पैंट के एक पॉकेट में मोबाइल और दूसरे पॉकेट में पर्स रखा हुआ था। तभी बाइक सवार दो अपराधी युवक से लूटपाट करने लगे और विरोध किये जाने पर बदमाशों ने  फायरिंग कर दी। इस दौरान अपराधियों ने चार गोली दागी। जिसमें से दो गोली युवक के पैर पर चलाई गयी जबकि दो गोली उसकी जेब में रखे मोबाइल से टकरा कर निकल गयी। 


यदि मोबाइल उस वक्त पॉकेट में नहीं रहता तो गोली पैर में लग जाती और जान भी चली जाती। किसी तरह युवक की जान बच गयी वही उसके दूसरे साथी के हाथ में गोली लग गयी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद दो युवक बाइक से घर की ओर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और लूटपाट करने लगे। 


लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना एनएच-22 स्थित गोढिया पुल के पास की है। घायल युवकों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र निवासी राजन और आलोक के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक ने बताया कि आज यदि पैंट के पॉकेट में मोबाइल नहीं रहता तो आज पैर डाइमेज हो जाता। इस दौरान मौत भी हो सकती थी। घायल युवक भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता