1st Bihar Published by: Updated May 05, 2020, 12:36:07 PM
- फ़ोटो
JAHANABAD:जहानाबाद के अलग अलग जगहों पर आज सुबह आसमानी प्रकोप से दो लोगों की मौत हो गई । वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है । एक युवक तो मोबाइल से बात कर रहा था इसी दौरान आसमान से बरसी आफत ने उसकी जान ले ली।
जहानाबाद जिले में ठनका गिरने से 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक युवक बुरी तरह से झुलस गया ।मखदुमपुर प्रखंड के नेवारी गांव में ठनका गिरने से एक 20 वर्षीय युवक अनुज कुमार की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई चिंटू बुरी तरह से झुलस गया है।
इस मामले में बताया जा रहा है कि युवक उस समय अपने मोबाइल से बात कर रहा था तभी अचानक से ठनका गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।वही घोसी थाना के डहरपुर गांव में भी दामोदर यादव की मौत हो गई है । दामोदर यादव अपने खेत के बधार में था । उसपर अचानक से ठनका गिर गया और वही उसकी मौत हो गई ।